फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: शॉपिंग मॉल में चॉकलेट चुराने का वीडियो हुआ वायरल, छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Mon, 31 Oct 2022 06:57 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में एक छात्रा द्वारा शॉपिंग मॉल में चॉकलेट चुराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद अपमानित महसूस कर रही छात्रा ने हैरान कर देने वाला कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में कॉलेज की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। अलीपुरद्वार पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने एक वायरल वीडियो से आहत होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि एक शॉपिंग मॉल में चॉकलेट चुराने का उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं, स्थानीय लोग इसे लेकर मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि वीडियो बनाने और इसे ऑनलाइन पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।   

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, मृतका अलीपुरद्वार जिले के जयगांव थाना के सुभाष पल्ली में तीसरे वर्ष की स्नातक छात्रा थी। उन्होंने बताया कि उसका शव रविवार को उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। जयगांव के प्रभारी अधिकारी प्रबीर दत्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके अलावा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं, मृतका लड़की के पिता ने बताया कि लड़की 29 सितंबर को अपनी बहन के साथ इलाके के एक शॉपिंग मॉल में गई थी और वहां से बाहर निकलते समय उसे कथित तौर पर चॉकलेट चुराते हुए पकड़ लिया गया। इसके बाद उसने चॉकलेट की कीमत चुकाई और स्टोर अधिकारियों से माफी भी मांगी थी। हालांकि, इस घटना के दौरान दुकान पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अपमानित होने के कारण उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


लोग हुए उग्र
वहीं, इस घटना से ग्रामीण गुस्से में हैं। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने शॉपिंग मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वे वीडियो बनाने और इसे ऑनलाइन पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें