सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों से गंतव्यों पर पहुंचीं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व यूपी के कुछ हिस्सों में 2 जनवरी की सुबह और कुछ क्षेत्रों में उसके बाद तीन दिन बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
उत्तर भारत के सात राज्यों में 2023 के आखिरी दिन गलन वाली ठंड रही। नए साल का आगाज भी कड़ाके की ठंड में हो रहा है। कई इलाकों में घने कोहरे से रेल, हवाई और सड़क परिवहन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में लोगों को भीषण ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में रविवार को हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही। बादल छाए रहे और सूरज नहीं निकला। श्रीनगर व अनंतनाग में पारा माइनस 3.4 डिग्री और गुलमर्ग में माइनस 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।
सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। कोहरे के कारण ट्रेनें भी घंटों से गंतव्यों पर पहुंचीं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व यूपी के कुछ हिस्सों में 2 जनवरी की सुबह और कुछ क्षेत्रों में उसके बाद तीन दिन बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
दो दिन पड़ेगी भीषण सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, नए साल में पहले दो दिन पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण ठंड पड़ सकती है। घने कोहरे की संभावना है। यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश में 1 जनवरी, पंजाब व हरियाणा में 2 से 4 जनवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, दक्षिण केरल व लक्षद्वीप में 4 जनवरी तक बारिश का अनुमान है।