गंभीर धुंध जानलेवा साबित हो रही है। कम दृश्यता के चलते ग्रेटर नोएडा में रविवार देर रात एक एर्टिगा कार फिसलकर सड़क किनारे खेरली नहर में जा गिरी, जिससे दो किशोरों समेत छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। पांच लोग घायल हैं। यूपी के संभल से दिल्ली आ रही इस कार में 11 लोग सवार थे।
आगे और भी खतरनाक मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है। नए साल की पूर्व संध्या पर यानी 31 दिसंबर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।
हिमाचल में भी 31 दिसंबर को बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में एक, दो और तीन जनवरी तक बर्फीली हवाओं के साथ-साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई गई है। इसके बाद ही राहत की उम्मीद है।
राजस्थान: सीकर सिमटा
सीकर: -0.5 डिग्री
जयपुर: 1.0 डिग्री
माउंट आबू: 1.0 डिग्री
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: हड्डियां तक कांपी
श्रीनगर: -6.5 डिग्री
द्रास: -28.8 डिग्री
दिल्ली: शीतलहर से लोग सन्न
लोधी रोड: 2.2 डिग्री
पंजाब: कदम थमे
अमृतसर: 1.2 डिग्री
राजस्थान: इतनी सर्दी
सीकर: -0.5 डिग्री
जयपुर: 1.0 डिग्री
हरियाणा और चंडीगढ़ में निकला दम
अंबाला: 2.7 डिग्री
चंडीगढ़: 3.5 डिग्री
उत्तर प्रदेश: घरों में दुबके और तापी आग
आगरा: 0.9 डिग्री
अलीगढ़: 2.8 डिग्री
कानपुर: 1.6 डिग्री
वाराणसी: 2.3 डिग्री
बिहार: जानलेवा सर्दी
गया: 2.4 डिग्री
पटना: 7.4 डिग्री