फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन सताएगी ठंड और कोहरा

Thu, 24 Dec 2020 04:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्यों में अगले कुछ दिन तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। साथ ही कंपकंपा देने वाली शीत लहर का भी सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या का जश्न भी कड़ाके की ठंड के बीच मनाना पड़ सकता है, क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार बन रहे हैं।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा, दिल्ली में आज का सबसे कम 3.7 डिग्री तापमान लोदी रोड पर दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लगातार हवा चलेगी।
विज्ञापन


इसके चलते तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा। उन्होंने कहा, सुबह के समय उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। खासतौर पर अगले दो दिन तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में इसका प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी अगले दो दिन बेहद घना कोहरा छाने के आसार हैं।

उन्होंने कहा, उत्तर भारत के कुछ हिस्से बेहद भीषण शीत लहर की चपेट में रहेंगे। खासतौर पर 24 व 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में भीषण शीत लहर चलेगी। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 24-25 दिसंबर तक शीत लहर का असर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें