तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक सख्स को पैरासेलिंग करना इतना भारी पड़ गया कि उसे उसकी कीमत अपनी जान से चुकानी पड़ी। यह घटना कोयम्बटूर के कोडिसिया ग्राउंड पर हुई जहां 53 वर्षीय एक व्यक्ति 60 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि जब यह व्यक्ति पैरासेलिंग के लिए हवा में उड़ा तो उसका पैराशूट तेज हवा के कारण तीरछा उठने लगा। इसी दौरान पैराशूट से बंधी उनकी बेल्ट खुल गई और वो लटक गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पैराशूट से उनका हाथ छूट गया और वह 60 फीट की ऊंचाई से जमीन पर आ गिरे।