फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद पकड़ा गया कोयंबटूर बम धमाकों का भगोड़ा, 58 की हुई थी मौत, 200 लोग हुए थे घायल

Wed, 12 Sep 2018 05:01 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
File Photo
विज्ञापन
कोयंबटूर में साल 1998 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के सिलसिले में पिछले 20 वर्ष से फरार एक आरोपी को पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। इन बम धमाकों में 58 लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, तमिलनाडु पुलिस के विशेष जांच प्रभाग ने सोमवार को केरल के कोझीकोड से एन. पी. नूहू उर्फ मानकावू रशीद को पकड़ा। आरोपी को खुफिया सूचना के आधार पर पकड़ा गया। नूहू पिछले बीस वर्षों से विदेश में जाकर छिपा था। फिलहाल उससे पूछताछ हो रही है। एक अदालत द्वारा नूहू को ‘घोषित अपराधी’ करार दिया जा चुका है।

बता दें कि कोयंबटूर में 14 फरवरी 1998 को सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। उस वक्त भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी शहर के दौरे पर थे। उन बम धमाकों में करीब 200 लोग घायल भी हुए थे। आडवाणी की चुनावी सभा जिस जगह होनी थी वहां पर भी विस्फोट हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें