फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता : चुनाव आयोग ने शिवराज को चेतावनी देकर छोड़ा

Sat, 24 Feb 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। आयोग ने उन्हें ‘निकट भविष्य में सतर्क’ रहने को कहा है। 

विज्ञापन


मुंगावली में चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज ने नदी पर पुल बनाने का वादा किया था। आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को धमकाने के लिए भाजपा नेता यशोधरा राजे सिंधिया की भी ‘निंदा’ की है। 

यशोधरा ने एक प्रचार रैली के दौरान कहा था कि जो लोग ‘पंजे’ (कांग्रेस का चुनाव निशान) को वोट देंगे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। मुंगावली और कोलरस विधानसभा सीटों पर शनिवार को चुनाव होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें