फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: 18 लाख रुपये से अधिक की कोकीन जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 25 Jan 2021 12:43 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, ठाणे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर में एक 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.75 लाख रुपये कीमत की कोकीन बरामद की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा, गुप्त सूचना के आधार पर काशिमिरा पुलिस थाने के अधिकारियों ने भायंदर के हतकेश इलाके में जाल बिछाया था। आरोपी को शुक्रवार रात में संदिग्ध परिस्थिति में घूमते पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग से 125 ग्राम कोकीन बरामद की गई जोकि चार पैकेट में रखी गई थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल रामलिंग मैत्री निवासी मुंबई के रूप में की गई। मैत्री के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें