फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में पकड़ी गई पाकिस्तानी नाव, हिरासत में लिए गए 9 लोग

Sun, 02 Oct 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नाव - फोटो : ANI
विज्ञापन
उड़ी आतंकी हमला मामले में पाकिस्तान को सर्जिकल अटैक के जरिए सबक सिखाने के बाद हाईअलर्ट और कड़ी सुरक्षा चौकसी के बीच कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तानी बोट और उसमें सवाल 9 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गुजरात स्थित दोनों देशों की अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में इस कार्रवाई के बाद कोस्टगार्ड के अधिकारी गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिकों से पूछताछ कर रहे हैं। इस बीच खुफिया एजेंसी को पाकिस्तान की ओर से भारत केखिलाफ बड़ी आतंकी कार्रवाई को अंजाम देने की जानकारी मिली है। 

जानकारी में कहा गया है कि अपने सेना प्रमुख राहेल शरीफ के कैरियर में लगे सर्जिकल अटैक के दाग को धोने के लिए पाकिस्तानी सेना बड़ी तैयारी में जुटी है। गौरतलब है कि शरीफ जल्द रिटायर होने वाले हैं, ऐसे में वह रिटायर होने से पहले आतंकी कार्रवाई को अंजाम दे कर अपनी छवि सुधारना चाहते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

गिरफ्तार लोग खुद को मछुआरा बता रहे हैं

मछुआरे ‌ह‌िरासत में - फोटो : self
पाकिस्तानी बोट को कोस्टगार्ड के आईसीजी बोट ने रविवार पूर्वाह्न 10.15 बजे अपने कब्जे में लिया। गिरफ्तार लोग खुद को मछुआरा बता रहे हैं। हालांकि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पोरबंदर लाया गया है। एहतियात के तौर पर खुफिया एजेंसी से जुड़े लोग भी इनसे पूछताछ कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से परोक्ष युद्घ जारी रहने की आशंका के कारण केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े राज्यों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है। इसके अलावा देश भर में पहले ही हाईअलर्ट घोषित है। 

खासतौर से आतंकी हमलों को रोकने के मद्देनजर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के खिलाफ परोक्ष युद्घ को ही अपनी रणनीति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान ने सर्जिकल अटैक का लगातार खंडन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें