फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल इंडिया ने पांच स्वतंत्र निदेशको को दोबारा नियुक्त किया

Mon, 19 Nov 2018 02:36 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोल इंडिया
विज्ञापन
सरकारी क्षेत्र की कोयला कंपनी कोल इंडिया लि. के निदेशक मंडल के पांच स्वतंत्र निदेशकों को निदेशक मंडल में दोबारा स्थान दिया गया है। इनमें लोरेटा एम वास, विनोद जैन, डीसी पाणिग्रही, खनीन्द्र पाठक, एस बी अग्निहोत्री के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने सोमवार को कहा कि कोयला मंत्रालय ने इन सदस्यों को 17 नवंबर, 2018 से और एक साल के लिए स्वतंत्र निदेशक नामित किया है। इस बारे में किसी अन्य आदेश से उनका कार्यकाल इससे पहले भी समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


इससे पहले इन्हें 17 नवंबर, 2015 को तीन साल के लिए कोल इंडिया में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया था और यह कार्यकाल गत 16 नवंबर खत्म हो गया था। 

इनकी पुनर्नियुक्ति के साथ कंपनी में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या सात हो गयी है। देश के कुल कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें