फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : मेडिकल बॉक्स में 10 कटे हाथ मिलने के बाद सनसनी, पुलिसबल तैनात

Mon, 19 Nov 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के जाजपुर जिले में एक बॉक्स में 10 कटे हाथ मिलने की वजह से इलाके में सनसनी फैल गई। माहौल को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसबल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि मेडिकल बॉक्स में मिले हाथ 2006 में पुलिस फायरिंग में मारे गए आदिवासियों के हो सकते हैं, जिन्हें प्रिजर्व कर रखा गया था।

विज्ञापन


एसएसपी सीएस मीणा ने बताया कि कटे हाथ स्टील प्लांट के क्लब में प्रिजर्व कर रखे गए थे। शनिवार रात कुछ चोर खिड़की के रास्ते क्लब में दाखिल हुए। वे अपने साथ हाथों वाला मेडिकल बॉक्स भी ले गए। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे कुछ दूर जाकर रास्ते में फेंक दिया।

बता दें कि आदिवासियों ने 12 साल पहले कलिंगा नगर इलाके में स्टील प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान जनवरी 2006 में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें 13 आदिवासियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में मारे गए पांच लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमॉर्टम के वक्त डॉक्टरों ने फिंगरप्रिंट्स से पहचान के लिए उनके हाथ काट लिए थे। कुछ साल बाद हाथ परिजन को सौंपे गए तो उन्होंने इन्हें लेने से इनकार कर दिया और डीएनए टेस्ट की मांग की। तब से हाथ क्लब में रखे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें