फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल ब्लॉक आवंटन घोटालाः CBI ने दाखिल की नई चार्जशीट, जिंदल स्टील के सलाहकार घेरे में

Fri, 24 Mar 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- Written by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल स्टील के सलाहकार व चार अन्य के खिलाफ कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने विशेष जज भरत पराशर के समक्ष नई चार्ज शीट दायर की है। 
विज्ञापन
Coal block allocation scam case: CBI has chargesheeted Jindal Steel's adviser Anand Goel & 4 others in the case. pic.twitter.com/pLakwZSyvp — ANI (@ANI_news) March 24, 2017

सीबीआई ने जिंदल स्टील के सलाहकार आनंद गोयल, गुड़गांव स्थित ग्रीन इन्फ्रा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मद्रा, मुंबई स्थित केई इंटरनेशनल के मुख्य वित्तीय अधिकारी राजीव अग्रवाल, निहार स्टॉक लिमिटेड के निदेशक बी.एस.एन. सूर्यनारायण और मुंबई के एस्सार पावर लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुशील कुमार मारू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के गवाह चार्टर्ड अकाउंटेंट और नई दिल्ली एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुरेश सिंघल द्वारा दिए गए स्टेटमेंट के आधार पर इस मामले में अंतिम जांच रिपोर्ट दाखिल की थी। अदालत झारखंड के अमरकोंदा मुर्गदांगल कोयला ब्लॉक को जिंदल स्टील और गगन स्पॉन्ज को आवंटित करने से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहा था।

आपको बता दें कि उद्योगपति नवीन जिंदल के अलावा पूर्व राज्य मंत्री कोयला दसारी नारायण राव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व कोयला सचिव एच.सी. गुप्ता भी इस मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें