फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, अमित शाह से मिले सीएम योगी

Mon, 04 Jun 2018 10:12 PM IST
हरेन्द्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना और नूरपुर उपचुनाव में हार के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उपचुनावों में हार के कारणों और भावी रणनीति को लेकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


साथ ही दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई। माना जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को और तरजीह दी जा सकती है। 

सियासी हालात पर हुई चर्चा
सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। कैराना और नूरपुर उपचुनावों में पार्टी को मिली हार के बाद केन्द्रीय कार्यालय में हुई इस बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपचुनावों के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से 5 बिंदुओं पर चर्चा की। बातचीत में कैराना और नूरपुर उपचुनावों में मिली हार के बाद उपजे सियासी हालात, महागठबंधन और आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई।

नया मंत्रिमंडल विस्तार जल्द 

- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि यह मंत्रिमंडल विस्तार जून के दूसरे हफ्ते के बाद कभी भी हो सकता है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में 2019 में होने वाले आम चुनावों को देखते हुए जातिगत समीकरण के आधार पर मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने पर सहमति बनी है। 

आगामी चुनावों को ध्यान में रख कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जातिगत समीकरणों को देखते हुए जाट और दलितों को नए मंत्रिमंडल विस्तार में वरियता दी जा सकती है। इसके अलावा वर्तमान मंत्रिमंडल में प्रदर्शन के आधार पर मौजूदा मंत्रियों का कद बढ़ाने और घटाने पर भी चर्चा की गई। 

गौरतलब है कि वर्तमान में योगी सरकार का 47 सदस्यीय मंत्रिमंडल है और इसे बढ़ाकर 60 किया जा सकता है। वहीं, योगी मंत्रिमंडल में फिलहाल पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री हैं।
विज्ञापन

दलितों और अति पिछड़े समुदायों पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक पार्टी दलितों और अति पिछड़े समुदायों के कुछ नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंप सकती है। पार्टी की कोशिश है कि 2019 के चुनावों से पहले दोनों समुदायों पर मजबूत पकड़ बन जाए। 

नहीं सुनते अधिकारी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में उपचुनावों की रणनीति से इतर कुछ दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को कई बीजेपी नेताओं, सांसदों ने शिकायत की है कि प्रदेश के अधिकारी उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष ने योगी को मोदी सरकार की योजनाओं के तहत जल्दी से जल्दी ऐसी परियोजनाओं पर काम करने के लिए कहा है, जिससे जनता में अच्छा संदेश जाए। 

इससे पहले योगी ने सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज करा रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की, उनकी हाल ही में दिल्ली में एम्स में मस्तिष्क में हुए घाव की सफल सर्जरी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें