फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'दिसंबर से पहले बदल जाएगा सीएम', कर्नाटक कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर विधायक शिवगंगा का बड़ा दावा

Tue, 08 Apr 2025 03:32 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर लगातार सियासी बवाल जारी है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में समझौता हुआ था कि दोनों ढाई-ढाई साल के लिए सीएम बनेंगे। अब कर्नाटक कांग्रेस के विधायक बसवराजू शिवगंगा ने कहा कि दिसंबर से पहले सीएम बदल जाएगा। 
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक कांग्रेस में शीर्ष पद को लेकर चल रही अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस विधायक ने बड़ा दावा किया है। विधायक और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक बसवराजू शिवगंगा ने कहा कि जब कुर्सी खाली हो तो कोई भी सीएम बन सकता है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि दिसंबर से पहले सीएम बदल जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं केपीसीसी अध्यक्ष पद के लिए सतीश जारकीहोली के नाम की अटकलों पर विधायक शिवगंगा ने कहा कि केपीसीसी अध्यक्ष का पद अभी खाली नहीं है। जब अध्यक्ष का पद खाली होगा, हम इसके बारे में बात कर सकते हैं। नाम सामने आएंगे, तो कोई भी अध्यक्ष बन सकता है। यह सतीश जारकीहोली, मैं या कोई और भी हो सकता है। वर्तमान में केपीसीसी अध्यक्ष पद खाली नहीं है। 

ये भी पढ़ें: 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया', कर्नाटक के गृह मंत्री ने महिलाओं से मांगी माफी
विज्ञापन


कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर लगातार सियासी बवाल जारी है। जनवरी में मंत्री सतीश जारकीहोली के आवास पर चुनिंदा दलित और एसटी कैबिनेट सहयोगियों के साथ सिद्धारमैया के रात्रिभोज ने कांग्रेस के भीतर राज्य के बजट के बाद सीएम बदलने की चर्चाएं तेज कर दी थीं। साल 2023 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की जीत के बाद कथित तौर पर सिद्धारमैया और  डीके शिवकुमार के बीच हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यसमिति के केंद्र में रहे गांधी-नेहरू-पटेल, खरगे ने खोला 'नेहरू-पटेल' की गहरी दोस्ती का राज

इस समझौते में दोनों नेताओं में ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद के बंटवारे पर सहमति बनी थी। जिसके बाद पहले ढाईं साल के लिए सिद्धारमैया सीएम बने थे और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम। वहीं, पार्टी सूत्रों ने कहा कि शिवकुमार और उनके समर्थक सत्ता साझेदारी फॉर्मूले के तहत सिद्धारमैया के पद छोड़ने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सिद्धारमैया के समर्थक नहीं चाह रहे हैं कि डीके शिवकुमार सीएम बनें।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें