गुजरात चुनाव से पहले सीएम विजय रुपानी ने हार्दिक पटेल और जिगनेश मेवानी को चैलेंज किया कि दोनों राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव लड़कर दिखाएं जिससे अंदाजा हो जाए कि उनकी कितनी पकड़ है।
एक कार्यक्रम में विजय रुपानी से हार्दिक, अल्पेश और जिगनेश के गुजरात में उत्थान पर सवाल किया गया था। इसपर रुपानी ने कहा क्या वे राजनीतिक पार्टी बना रहे हैं, चुनाव लड़ रहे हैं? अगर वह यह करते हैं तो साफ हो जाएगा कि उनकी कितनी पकड़ है। हार्दिक पटेल पाटीदारों, जिगनेश दलितों और अल्पेश ओबीसी के हक की बातें करते हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में अशोक विजय दशमी के मौके पर 300 दलितों ने अपनाया बौद्ध धर्म
रुपानी ने तीनों के उत्थान के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। गुजरात सीएम ने कहा कि हार्दिक ट्विटर पर हमेशा बीजेपी के खिलाफ लिखते हैं और अबतक कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने एक भी ट्वीट नहीं किया। रुपानी ने पूछा क्या कांग्रेस में सब ठीक है?