गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने कहा कि अब बाढ़ के हालात पर काबू पा लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि हमने 8 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया है और 17 हजार लोगों को शिफ्ट किया है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
Situation under control. Around 8000 ppl rescued,over 100 died,17000 shifted. Going to Banaskantha tomorrow to inspect situation: Gujarat CM pic.twitter.com/jpoG6Eb8OS— ANI (@ANI_news) July 29, 2017
रूपानी ने कहा कि वो स्थिति का जायजा लेने के लिए बनासकांठा जा रहे हैं। आपको बता दें कि गुजरात में भयंकर बाढ़ आई हुई है जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने गुजरात के लिए राहत पैकेज का भी ऐलान किया था।