फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुड्डुचेरी में किरण बेदी को हटाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी मुख्यमंत्री का धरना

Mon, 11 Jan 2021 03:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पुड्डुचेरी।
विज्ञापन
किरण बेदी - फोटो : Getty
विज्ञापन

पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने सहयोगी नेताओं के साथ राजनिवास के बाहर तीन दिन से धरना दिया हुआ है। वे केंद्र सरकार से किरण बेदी को हटाने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नारायणसामी ने बेदी पर कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रही हैं। प्रशासन के रोजमर्रा के कामों में भी हस्तक्षेप कर रही हैं।

बेदी यू गो, बेदी यू गो का पोस्टर लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक किरण बेदी पुड्डुचेरी छोड़कर नहीं चली जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि ऐसा दूसरी बार है, जब बेदी के खिलाफ आंदोलन में मुख्यमंत्री, उनके सहयोगी दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें