फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार की वैधता कायम रखने के फैसले की समीक्षा पर निर्णय आज

Mon, 11 Jan 2021 03:13 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
आधार कार्ड ग्राफिक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट आधार की सांविधानिक वैधता बरकरार रखने के फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिका पर सोमवार को फैसला सुनाएगा। साथ ही इसके बैंक खातों, मोबाइल फोन और स्कूलों में प्रवेश के लिए लिंक करवाने जैसे कुछ प्रावधानों पर भी आपत्ति थी। 

विज्ञापन


पांच न्यायाधीशों की पीठ 26 सितंबर, 2018 के फैसले को चुनौती देने वाली कई समीक्षा याचिकाओं पर बंद कमरे में सुनवाई करेगी। तत्कालीन चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा था कि आधार आयकर रिटर्न और पैन आवंटन के लिए तो जरूरी होगा, लेकिन आधार को बैंक खातों से लिंक करवाना अनिवार्य नहीं होगा। साथ ही मोबाइल सेवा प्रदाता मोबाइल नंबर के लिए इसे नहीं ले सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें