फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन मोड में बंगाल CM: 2021 चुनाव में हुई हिंसा का भी हिसाब लेंगे शुभेंदु, कहा- हर घटना की कराएंगे जांच

Mon, 25 May 2026 11:27 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाला के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 2021 चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का पूरा हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मामलों की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को नंदीग्राम में आयोजित धन्यवाद सभा के दौरान बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का पूरा हिसाब लिया जाएगा और सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी कि वे कानून अपने हाथ में न लें।

सीएम शुभेंदु ने क्या चेतावनी दी?

अपने गढ़ नंदीग्राम में समर्थकों को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 2021 चुनाव के बाद राज्य के कई जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, उनके घरों में तोड़फोड़ की गई और कई समर्थकों की हत्या तक कर दी गई। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर घटना का रिकॉर्ड रखा है और अब सभी मामलों में न्याय मिलेगा।

टीएमसी कार्यकर्ताओं को लेकर क्या बोले?

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि अगर आप चाहें तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों की ईंटें तक निकाल सकते हैं, लेकिन ऐसा कभी मत करना। भाजपा इस तरह की राजनीति को बढ़ावा नहीं देती। मुझे सब याद है और किसी भी घटना को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शुभेंदु के इस बयान को बंगाल की राजनीति में बेहद अहम माना जा रहा है। 2021 चुनाव के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर बड़े पैमाने पर हिंसा कराने का आरोप लगाया था। उस समय कई मामलों को लेकर अदालतों तक में सुनवाई हुई थी और यह मुद्दा भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक हथियार बन गया था।

ममता पर साधा निशाना

सभा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के बावजूद पिछली सरकार ने पीड़ित परिवारों की कोई मदद नहीं की। ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने उन्हें दो बार चुनाव हारने वाली मुख्यमंत्री बताया।

गौरतलब है कि 2021 में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करीब 1900 वोटों से हराया था। वहीं 2026 विधानसभा चुनाव में उन्होंने भवानीपुर सीट से भी ममता को 15 हजार से अधिक वोटों से मात दी।

नंदीग्राम सीट छोड़ने पर क्या बोले?

नंदीग्राम सीट छोड़ने के फैसले पर भी शुभेंदु ने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि उनके और नंदीग्राम के लोगों के रिश्ते में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि 2003 से जिस तरह आप मुझे देखते आए हैं, मैं हमेशा उसी तरह आपके साथ रहूंगा। मैं पहले भी आपके साथ था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा।

नंदीग्राम भूमि आंदोलन की दिलाई याद

उन्होंने 2007 के नंदीग्राम भूमि आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि संघर्ष और हिंसा के दौर में भी वह लोगों के साथ खड़े रहे थे। शुभेंदु ने बताया कि अब नंदीग्राम में विकास और प्रशासनिक जिम्मेदारियों की निगरानी उनके छोटे भाई और कांथी सांसद सौमेंदु अधिकारी करेंगे। उनके साथ पांच भाजपा विधायक भी पंचायत और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें