फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलानीस्वामी ने पाकिस्तान पर हवाई हमले के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की

Tue, 26 Feb 2019 07:10 PM IST
Gaurav Pandey भाषा,चेन्नई
विज्ञापन
पलानीस्वामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर भारत के हवाई हमला करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और आतंकवाद के खिलाफ साहसिक प्रयासों के लिए उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने में मोदी को सफलता मिल रही है जो पूरे देश के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने तमिलनाडु के लोगों की ओर से मोदी की सराहना की।

विज्ञापन


कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के एक काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच आतंकी शिविरों पर वायुसेना की तरफ से किया गया यह हवाई हमला सामने आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें