फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहकर भी पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर पाए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सीएम

Fri, 31 May 2019 06:32 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
jaganmohan reddy, chandrashekar rao - फोटो : Facebook
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल नहीं हो पाए। दरअसल उनके विशेष विमान को सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में उतरने की मंजूरी नहीं मिली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को पद की शपथ ली। इसमें तेलंगाना के  मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दोनों मुख्यमंत्रियों की विजयवाड़ा से एक विशेष विमान से दिल्ली आने की योजना थी। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना दी गई कि दोपहर 3:30 के बाद शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्षों के आवागमन के कारण दिल्ली में उनके विशेष विमान को उतरने की मंजूरी नहीं दी गई। इसके बाद दोनों ही मुख्यमंत्रियों ने अपना दिल्ली का दौरा रद्द कर हैदराबाद लौट गए। 

नाराज शरद पवार नहीं हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में एनसीपी प्रमुख शरद पवार नहीं पहुंचे। एनसीपी ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत पवार को उचित सीट न मिलने के कारण उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। शरद पवार को पांचवीं दीर्घा में सीट आवंटन की गई थी। इस मामले पर एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने दुख जताते हुए कहा कि, चाहे यह जानबूझकर किया गया हो या फिर गलती से हो गया हो, यह ठीक नहीं है, पवार राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता हैं। इसके साथ ही वह केंद्रीय मंत्री रहने के साथ ही महाराष्ट्र के सीएम भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें