फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की बिगड़ी तबीयत पर बोले नीतीश- अब उनके स्वास्थ्य की जानकारी नहीं लेता, क्योंकि...

Sun, 24 Jan 2021 02:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि अब हम उनके स्वास्थ्य की जानकारी नहीं लेते हैं, अखबार से ही सूचना मिल जाती है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि लालू यादव जल्द स्वस्थ हों।

विज्ञापन


पटना में रविवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह में भाग लेने के बाद जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लालू प्रसाद की बिगड़ी तबीयत को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामना है कि लालू जी जल्द स्वस्थ हो जाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले तो हम फोन करके भी उनका हालचाल लेते थे, लेकिन उनका जो ख्याल रखता था, वह क्या क्या बोलने लगा था। नीतीश कुमार का इशारा तेजस्वी यादव की ओर था। नीतीश ने कहा कि तब से हमने भी सोच लिया कि अब हम जानकारी नहीं लेंगे, अखबार से ही जानकारी मिल जाती है। हम चाहते हैं कि लालू यादव जल्द स्वस्थ हों।
विज्ञापन


इससे पहले, नीतीश कुमार ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत लोगों की आदत है बिना मतलब कुछ भी बोलने की, खासकर के मेरे खिलाफ। लेकिन मुझे इसके विषय में कुछ नहीं कहना है। शायद मुझ पर बोलने से भी उनकी पब्लिसिटी हो जाए, यही सोचकर कुछ लोग बोलते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक हम हैं लोगों की सेवा करते रहेंगे।








नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा धर्म लोगों की सेवा करना है, विकास करना है, जो हम करते रहेंगे। बाकी लोग क्या बोल रहे हैं, उससे हमें कोई मतलब नहीं है। लेकिन लोगों को वस्तुस्थिति बताना चाहिए। पहले क्या था आज कैसा हाल है, ये किसी से छुपा हुआ है जब काम होगा तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा इसका इंतजार कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें