फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कोहरे का कहर तीन मरे, 8 लापता 8 घायल

Sat, 23 Jan 2021 04:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पटना।
विज्ञापन
कोहरा..... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार में घने कोहरे का कहर सड़क पर ही नहीं गंगा नदी में भी पड़ा। सड़क दुर्घटना तो आए दिन कोहरे के कारण होता ही रहता है लेकिन बृहस्पतिवार की रात घने कोहरे के कारण छपरा जिले के गंगाजल घाट के नजदीक बालू लदी दो नाव आपस में टकरा गई । जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं पटना से पूर्णिया जा रही बस शुक्रवार की सुबह पलट गई इसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना  शुक्रवार की सुबह 4 बजे की है। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नाव दुर्घटना में बताया जाता है कि आठ लोग लापता हैं। सभी बालू मजदूर सोनपुर के सबलपुर गांव के बताए जा रहे हैं। सोनपुर गंगाजल पंचायत के  ग्रामीणों के अनुसार  दुर्घटना में  8 लोगों के लापता होने की खबर  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें