फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: आज मुंबई दौरे पर सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात

Thu, 11 May 2023 04:37 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जदयू के एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में दोपहर का भोजन करेंगे।
 
विज्ञापन
नीतीश कुमार और शरद पवार(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को अपने मुंबई दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। दोनों ठाकरे के आवास पर जाएंगे और बाद में पवार से उनके घर पर मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


जनता दल (यूनाइटेड) के सुप्रीमो नीतीश कुमार 2024 के चुनावों से पहले भाजपा के खिलाफ गुट को मजबूत करने के लिए विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भुवनेश्वर में अपने ओडिशा समकक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। जदयू के एमएलसी कपिल पाटिल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव उपनगरीय बांद्रा में उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में दोपहर का भोजन करेंगे।

आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वे शाम को पवार से उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास सिल्वर ओक में मिलेंगे। नीतीश कुमार ने एकजुट विपक्ष के लिए अपनी पिच के साथ राष्ट्रीय कल्पना को पकड़ लिया था, जो उनका मानना है कि अगले साल के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हरा सकता है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने पिछले साल भाजपा को चौंका दिया था जब उन्होंने अचनाक उनसे नाता तोड़ लिया था और सत्ता छीन ली थी, ऐसे समय में मुंबई आ रहे हैं जब पश्चिमी राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा रही है। शरद पवार ने सोमवार को कहा कि वह और कुमार तब मिलेंगे जब कुमार 11 मई को मुंबई आएंगे। 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि हमारा दृष्टिकोण यह है कि देश में एक विकल्प (भाजपा सरकार के लिए) की जरूरत है। जो लोग इसमें योगदान देना चाहते हैं, चाहे वह नीतीश हों या ममता (पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस नेता), मेरे विचार में हम सभी को काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें