ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को बालेश्वर जिले में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया बंदरगाह भी शामिल है।
पटनायक ने जिले में 311.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 33 परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसमें बालेश्वर शहर के तामुलिया में एक सड़क ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है।
ओडिशा में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। पटनायक ने बीजू युवा बाहिनी के युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रस्तावित सुबर्णरेखा बंदरगाह की आधारशिला रखकर प्रसन्न हूं।