फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने केंदू श्रमिकों के लिए किया 92.37 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान

Wed, 13 Jan 2021 03:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंदू के पत्ते तोड़ने वालों और इससे जुड़े अन्य श्रमिकों के कल्याण के लिए 92.37 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने सोमवार को केंदू पत्ते से जुड़े कार्यों में लगे हुए लोगों के कल्याण की समीक्षा करते हुए यह घोषणा की।

विज्ञापन


इनमें अधिकतर आदिवासी लोग हैं। पटनायक ने कहा कि कुल राशि में से 59.78 करोड़ रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से राज्य सरकार ने केंदू पत्ते के व्यापार में लगे लोगों को बोनस देने का प्रावधान किया है।

पटनायक ने यह भी घोषणा की कि केंदू श्रमिक की मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के मामले में सहायता राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये की जाएगी। बता दें कि केंदू पत्ते का इस्तेमाल मुख्य रूप से बीड़ी बनाने में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें