राज्य दिवस समारोह को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि भले ही हमें 1972 में ही राज्य का दर्जा दिया गया था, लेकिन मैं उन तत्वों की वजह से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं जो राज्य को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।
मणिपुर आज अपना 52वां राज्य दिवस मना रहा है। मणिपुर ने सन् 1972 में राज्य का दर्जा प्राप्त किया था। पूर्वोत्तर राज्य में मेइतेई और कुकी के बीच जातीय हिंसा के कारण जारी तनाव के बीच मणिपुर का राज्य दिवस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
राज्य दिवस समारोह को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, 'भले ही हमें 1972 में ही राज्य का दर्जा दिया गया था, लेकिन मैं उन तत्वों की वजह से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं जो राज्य को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'मेरा सभी सुरक्षा बलों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस विशेष मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करें और निर्दोष लोगों के जीवन की रक्षा करें। इसके अलावा, राष्ट्र के साथ-साथ राज्य की क्षेत्रीय अखंडता को बरकरार रखें।'