टिपरा मोथा पार्टी भाजपा सरकार की गठबंधन सहयोगी है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंघर में साहा ने कहा, ऐसा नहीं है। मैंने उनसे बात की है, हम एकजुट हैं। टिपरा मोथा पार्टी के सभी विधायक आज मेरे घर बैठक के लिए रहे हैं।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा-नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के सभी सहयोगी एकजुट हैं। मुख्यमंत्री का यह बयान टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देवबर्मा के बुधवार को सोशल मीडिया पर दिए गए उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वादे पूरे नहीं किए गए तो टीएमपी सत्ता से बाहर हो सकता है।
विज्ञापन
टिपरा मोथा पार्टी भाजपा सरकार की गठबंधन सहयोगी है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के नरसिंघर में साहा ने कहा, ऐसा नहीं है। मैंने उनसे बात की है, हम एकजुट हैं। टिपरा मोथा पार्टी के सभी विधायक आज मेरे घर बैठक के लिए रहे हैं। गठबंधन सरकार राज्य में अच्छी तरह से चल रही है। गौरतलब है कि टिपरा मोथा पार्टी एक क्षेत्रीय दल है, जिसने पिछला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था और 13 विधानसभा सीटें जीती थी। यह पार्टी पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार में शामिल हुई थी।