बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दस्तावेजों को स्कैन करने वाले एक मोबाइल एप को पेश किया। यह एप राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बनाया गया है। इस दौरान ममता बनर्जी ने इस एप को देशभक्ति का द्योतक बताया।
चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के आह्वान के बीच केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ दिन बाद ही पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘सेल्फ स्कैन’ एप शुरू किया है। एप की शुरुआत करने के बाद बनर्जी ने कहा, 'मैं हमेशा अपने देश में बना एप इस्तेमाल करना चाहूंगी। यह देशभक्ति का द्योतक है। जो आज पश्चिम बंगाल सोचता है वह कल दुनिया सोचती है।'