फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के लिए लिखा थीम गीत

Tue, 11 Sep 2018 01:51 PM IST
कोलकाता, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के लिए एक थीम गीत लिखा है। यह गीत एक लोकप्रिय दुर्गा पूजा समिति के लिए समर्पित है।

विज्ञापन


ममता ने दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों के एक कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि इस थीम गीत का उद्देश्य 'अगोमोनी' (देवी का आह्वान करने वाला पारंपरिक बंगाली गीत) गीतों को वापस लाने का है।

उन्होंने कहा, 'मुझे अरूप (ममता के कैबिनेट मंत्री अरूप विश्वास) ने अपने दुर्गा पूजा (सुरूचि संघ) के लिए समर्पित गीत लिखने को कहा और मैंने अपने गीतों में 'या देवी सर्वभुतेषु' जैसी अगोमोनी गीतों की भावना को बनाए रखने का फैसला किया। उम्मीद करती हूं कि यह सभी को पसंद आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकप्रिय गायिक और पश्चिम बंगाल की सांस्कृतिक राज्य मंत्री इंद्रनील सेन गीत को अपनी आवाज देंगे। कार्यक्रम के दौरान नेताजी इंडोर स्टेडियम में दर्शकों के सामने गीत गुनगुनाते हुये सेन ने कहा, 'जय मां जय दुर्गा की पंक्तियों में एक भक्ति पक्ष है...।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें