सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आगामी गंगासागर मेले की तैयारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले के लिए पांच अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। 100 अन्य एम्बुलेंस सहित जल एम्बुलेंस तैनात किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में आगामी दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मेला गंगासागर की तैयारी तेज हो चुकी है। जिसको लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गंगासागर मेले के लिए पांच अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। 100 अन्य एम्बुलेंस सहित जल एम्बुलेंस तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के लिए 12,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। हम नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से गंगासागर मेले के दौरान कड़ी निगरानी रखने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
गंगासागर मेला पर एक नजर
हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर पर स्थित कापिलमुनि के आश्रम में लगने वाला गंगासागर मेला हिंदू धर्म का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यह मेला तिथी के अनुसार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है।
दो दिन में लौट आएंगे बांग्लादेश में फंसे मछुआरे- सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में फंसे भारतीय मछुआरे की रिहाई पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि 95 भारतीय मछुआरे बांग्लादेश में फंसे हुए हैं। हमने उनका पता लगा लिया है और वे दो दिन में लौट आएंगे।