फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत: सीएम खांडू ने कहा- असम के साथ सीमा विवाद के हल के लिए काम कर रही अरुणाचल सरकार

Sat, 21 Aug 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ईटानगर।

सार

  •  पेमा खांडू की सीमा विवाद पर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से बात हो चुकी है
  • 26 अगस्त को समिति सभी विधायकों और असम से लगते जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगी
विज्ञापन
PEMA KHANDU - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि उनकी सरकार असम के साथ अंतरराज्यीय सीमा विवाद के समाधान के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनकी पहले ही असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा से बात हो चुकी है और वह भी सभी मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए करने पर सहमत हैं।  

सीएम खांडू ने बृहस्पतिवार रात को एक कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार ने गृहमंत्री बमांग फेलिक्स की अध्यक्षता में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की है जोकि इस मुद्दे पर पक्षकारों से कई दौर की सकारात्मक बातचीत कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को समिति सभी विधायकों और असम से लगते जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक करेगी।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई एक सदस्यीय लोकल बाउंडी कमीशन द्वारा दी गई सिफारिशों के आधार पर जमीनी काम चल रहा है। अरुणाचल प्रदेश 730 किलोमीटर लंबी सीमा असम से लगती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें