फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु : सीएम के पलानीस्वामी ने कहा- 'कॉरपोरेट कंपनी' है द्रमुक, अब से किसानों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

Sat, 13 Feb 2021 12:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, तिरुपुर
विज्ञापन
CM K Palaniswami
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब से किसानों को 24 घंटे तीन फेज की बिजली मिलेगी। उडुमलाईपेट्टाई में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ दल के सह-समन्वयक पलानीस्वामी ने द्रमुक पर हमला करते हुए उसे कॉरपोरेट कंपनी करार दिया।

विज्ञापन


पलानीस्वामी ने राज्य सरकार के भाजपा नीत केंद्र सरकार के अधीन होने के द्रमुक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी केंद्र की विभिन्न सरकारों की गुलामी करती रही है। जिले के किसानों के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने खेतों में ‘पंपसेट’ चलाने के लिए 24 घंटे तीन फेज की बिजली देने का अनुरोध किया था।

उन्होंने घोषणा की उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए अम्मा की सरकार किसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पंपसेट के लिए 24 घंटे ‘तीन फेज’ की बिजली देगी। उल्लेखनीय है कि इस समय राज्य में कावेरी डेल्टा के जिलों में ‘पंपसेट’ चलाने के लिए 12 घंटे ‘तीन फेज’ की बिजली मिलती है जबकि गैर डेल्टा क्षेत्रों में यह अवधि छह घंटे है।
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने कहा, यह मेरे नेतृत्व में अम्मा की सरकार है जो योजनाओं को घोषणा होने के तुरंत बाद लागू करती है। द्रमुक राजनीतिक पार्टी नहीं है। वह कॉरपोरेट कंपनी है जिसके अध्यक्ष स्टालिन हैं एवं परिवार के सदस्य उदयनिधि, कनिमोई और दयानिधि निदेशक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें