फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पलानीस्वामी ने यरुशलम जाने वाले तीर्थयात्रियों की सब्सिडी में 17000 का किया इजाफा

Mon, 21 Dec 2020 01:03 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
CM Edappadi K. Palaniswami - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यरुशलम जाने वाले ईसाइयों के लिए प्रति तीर्थयात्रियों की सब्सिडी 20,000 रुपये से बढ़ाकर 37,000 रुपये कर दिया है। यह जानकारी खुद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडापादी के पलानीस्वामी ने ट्वीट कर दी।

विज्ञापन


बता दें, तमिलनाडु में 2021 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके लिए के पलानीस्वामी द्वारा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के सलेम में अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र से प्रचार करने के एक दिन बाद ऐसा ये फैसला लिया है।

अपने अभियान के पहले दिन, पलानीस्वामी ने 2.06 करोड़ राशन कार्ड धारकों के लिए जनवरी में तमिलनाडु में पोंगल के फसल त्यौहार के लिए कच्चे चावल, गन्ना, काजू, अंगूर और चीनी के साथ 2,500 रुपये प्राप्त करने की घोषणा की थी। चुनावों से पहले, जहां एआईएडीएमके लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रही है, पार्टी ने विभिन्न जाति समूहों और अल्पसंख्यक समुदायों को खुश करने के प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें