आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के निजीकरण के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। यह प्लांट विशाखापट्टनम में स्थित है।
उन्होंने लिखा कि प्रदेश सरकार सरकारी क्षेत्र के उद्यम को बचाने के लिए इस्पात मंत्रालय के साथ काम करने के लिए तैयार है। इस प्लांट के जरिये 20,000 लोगों को प्रत्यक्ष और कई लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला हुआ है।
इस देखते हुए वह आरआईएनएल विशाखापट्टनम के विनिवेश की योजना पर पुनर्विचार करने और प्लांट को पटरी पर लाने के लिए अन्य विकल्पों पर गौर करने की अपील करते हैं। प्लांट के निजीकरण के प्रस्ताव के बाद से ही कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं और विभिन्न राजनीतिक इसके खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं।