फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sarma: असम सीएम ने अरविंद केजरीवाल को याद दिलाया वादा; बोले-अब तक नहीं मिला केजरीवाल से डिनर का न्यौता

Tue, 23 May 2023 10:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

भाजपा नेता ने यह बयान तब दिया है जब दिल्ली में नौकरशाहों की नियुक्तियों और तबादलों को नियंत्रित को लेकर केंद्र सरकार के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार की तनातनी जारी है। इस संबंध में केजरीवाल अन्य विपक्षी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं। 
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच जारी तनातनी के थमने का नाम नहीं ले रही है। अब ताजा घटनाक्रम में जहां एक ओर अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के  अध्यादेश के खिलाफ अपनी लड़ाई में समर्थन की तलाश कर रहे हैं, वहीं असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके एक महीने पुराने बयान को लेकर तंज कसा है। असम सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अब तक आप अध्यक्ष के आवास पर भोजन के वादे का निमंत्रण अभी तक नहीं मिला है।

विज्ञापन


सरमा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अरविंद केजरीवाल यहां आए थे और कहा कि वह असम के मुख्यमंत्री को अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही उन्हें अपनी कार में दिल्ली दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं उस निमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक पत्र नहीं आया है।

अरविंद केजरीवाल कब दिया था हिमंता को न्योता
गौरतलब है कि केजरीवाल 2 अप्रैल को एक रैली के लिए गुवाहाटी गए थे, जिस दौरान उन्होंने सरमा को निमंत्रण देने की बात कही थी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था, मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को मंच से आमंत्रित करता हूं कि वह जब भी दिल्ली में आए तो मेरे घर चाय पीने और खाना खाने जरूर आएं। मैं असम के युवाओं से मिला, असम में बहुत बेरोजगारी है। पढ़े-लिखे और कम पढ़े-लिखे दोनों ही बेरोजगार घूम रहे हैं। हिमंत बाबू के पास बेरोजगारों की चीख सुनने का टाइम नहीं है।  
विज्ञापन


केंद्र से तनातनी के बीच आया भाजपा नेता का बयान
गौरतलब है कि भाजपा नेता ने यह बयान तब दिया है जब दिल्ली में नौकरशाहों की नियुक्तियों और तबादलों को नियंत्रित को लेकर केंद्र सरकार के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार की तनातनी जारी है। इस संबंध में केजरीवाल अन्य विपक्षी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं। 

इसी क्रम में आप प्रमुख ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन कर इस मुद्दे पर उनका समर्थन मांगा था। आप प्रमुख बुधवार को मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे और राकांपा नेता शरद पवार से मुलाकात कर सकते हैं।

दो साल में एक लाख नौकरियों के लक्ष्य के करीब पहुंचे 
असम सीएम हिमंत ने कहा, 2021 में विस चुनाव के दौरान हमने जो एक लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे किए थे, दो साल के संक्षिप्त समय में हम लगभग लक्ष्य के करीब पहुंच गए हैं। इससे अधिक और कुछ भी संतुष्टि प्रदान नहीं कर सकता। इस उपलब्धि से बेहद खुश और विनम्र महसूस कर रहा हूं।

असम सरकार की दूसरी वर्षगांठ समारोह के तहत, गृह मंत्री अमित शाह 25 मई को यहां होने वाले एक कार्यक्रम में 45,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। यह आयोजन असम का सबसे बड़ा नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होगा। बता दें, 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने सत्ता में आने पर सूबे के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने वादा किया था। हिमंत ने ट्विटर पर नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के पोस्टर को भी साझा किया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें