फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: सीएम सरमा ने कटाव प्रभावित तटबंध का किया निरीक्षण , कहा- जमीन और घर खोने वालों को मदद देगी सरकार

Sun, 16 Oct 2022 08:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग कटाव को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है। हमें इस प्रयास में सफल होने की उम्मीद है। समस्या का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ट्विटर/हिमंत बिस्व सरमा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को डिब्रूगढ़ जिले के मैजान इलाके में कटाव प्रभावित तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए तत्काल उपाय किए जाएंगे। 

विज्ञापन


सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार उन परिवारों को मदद प्रदान करेगी, जिन्होंने इलाके में अपनी जमीन और घर खो दिए हैं। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग कटाव को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रहा है। हमें इस प्रयास में सफल होने की उम्मीद है। समस्या का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कटाव को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। स्थानीय लोग और आसपास के चाय बागानों में काम करने वाले भी हमारी मदद कर रहे हैं। कई लोगों ने यहां अपनी जमीन, घर खो दिए हैं, सरकार उन्हें मदद देगी। 
विज्ञापन


उन्होंने तटबंध पर किए जा रहे मरम्मत कार्य की समीक्षा की औऱ सभी एजेंसियों को समयबद्ध समाधान के लिए ठोस तरीकों पर काम करने को कहा। डिब्रूगढ़ शहर को बाढ़ से सुरक्षित रखने में मैजान क्षेत्र में तटबंध की अहम भूमिका है। 

ATM धोखाधड़ी मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया
गुवाहाटी पुलिस ने ATM धोखाधड़ी मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया। सुधाकर सिंह, DCP पूर्वी, गुवाहाटी ने बताया कि हमें 2 शिकायत मिली थी जिसमें कहा गया कि यह लोग जब ATM गए तब इनके साथ मदद के नाम पर धोखाधड़ी हुई और एक के अकाउंट से 68,000 और दूसरे के अकाउंट से एक लाख रुपए से अधिक निकाल लिए गए। हमने जांच करते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। 3 गाड़ी, 6 मोबाइल, 50,000 नकद और 68 एटीएम कार्ड बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें