फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: अग्निवीरों को असम आरोग्य निधि में मिलेगी प्राथमिकता, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया एलान

Wed, 15 Jun 2022 05:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

 सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सेना में भर्ती को लेकर मोदी सरकार की अग्निपथ योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि जो लोग चार साल बाद 'अग्निवीर' कार्यक्रम से वापस आएंगे, उन्हें असम आरोग्य निधि पहल में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने मंगलवार को अग्निपथ योजना का स्वागत किया है। उन्होंने इस योजना में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक घोषणा भी की। इस दौरान सीएम ने कृषि उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों से कृषि उत्पाद खरीदने का नया अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि हमने पिछले एक साल में चार लाख क्विंटल चावल खरीदे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने 800 करोड़ रुपये ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निवेश किए हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने तय किया है कि अगर सरसों की बाजार कीमत कम होगी तो सरकार उसे खरीदेगी। 

विज्ञापन


आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ने का चल रहा काम
कार्बी एबलोंग जिले के मुख्यालय दीफू में बोलते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हम पिछले तीन महीनों से आधार कार्ड को राशन कार्ड से जोड़ रहे हैं। इसमें हमें पता चला है कि 75 प्रतिशत लोग फर्जी लाभार्थी हैं। उन्होंने कहा कि फर्जी लाभार्थी होने के कारण वे लोग लिंक नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे एनसीसी कैडेट अपनी पात्रता की जांच के लिए 7 जुलाई से लाभार्थियों के पास जाएंगे।

अग्निवीरों को असम आरोग्य निधि में प्राथमिकता देगी सरकार
इस दौरान उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिस दिन हमारे अंदर अहंकार पैदा हो जाएगी। उस दिन जनता हमें सत्ता से बाहर कर देगी। इस दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सेना में भर्ती को लेकर मोदी सरकार की अग्निपथ योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि जो लोग चार साल बाद 'अग्निवीर' कार्यक्रम से वापस आएंगे, उन्हें असम आरोग्य निधि पहल में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इससे रोजगार के मौके बढ़ेंगे। सेना यूथफुल होगी। योजना के तहत सेना में भर्ती होने वालों को अग्निवीर कहा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें