फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नास्रापुर कांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख; बोले- ऐसे मामले मानवता पर कलंक, आरोपी के लिए फांसी मांगेगी सरकार

Sat, 02 May 2026 04:40 PM IST
Riya Dubey आईएएनएस, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के नास्रापुर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को मृत्युदंड दिलाने का एलान किया है। उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और मजबूत केस तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर तहसील स्थित नास्रापुर में चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार आरोपी को मृत्युदंड दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
विज्ञापन


यह घटना 1 मई की बताई जा रही है, जब आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर एक पशुशाला में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पत्थर से मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गोबर के ढेर में छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी ऐसे मामलों में आरोपी रह चुका है।

सीएम ने क्या दिए निर्देश?

मुख्यमंत्री ने पुणे ग्रामीण पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले में पुख्ता साक्ष्य जुटाकर मजबूत केस तैयार किया जाए, ताकि अदालत में कोई कमी न रह जाए। उन्होंने घोषणा की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाएगी, जिससे पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सभी तथ्य और सच्चाई जल्द सामने लाई जाए।

घटना के बाद आक्रोश

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। नसरापुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, पुणे-सतारा हाईवे को जाम कर दिया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने एक महीने के भीतर आरोपी को फांसी देने की मांग उठाई है।

विपक्षी दलों ने भी इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने इसे अमानवीय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि बार-बार अपराध करने वाला व्यक्ति खुला कैसे घूम रहा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री फडणवीस ने नास्रापुर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जांच की निगरानी करने को कहा गया है, ताकि केस में कोई कमी न रह जाए। सरकार का कहना है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर एक सख्त संदेश दिया जाएगा और पीड़िता को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें