शिंदे से जब मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो, लेकिन सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है। हमने ऐसे कई निर्णय लिए हैं जो जनोन्मुखी हैं।'
महाराष्ट्र मे भले ही मंत्रिमंडल न हो लेकिन सरकार कुशलतापूर्व काम कर रही है। यह बात मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कही। उन्होंने जल्द मंत्रिमंडल विस्तार का भी वादा किया।
विज्ञापन
फिलहाल राज्य के मंत्रिमंडल में शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केवल दो सदस्य हैं। दोनों ने 30 जून को शपथ ली थी।
जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे : शिंदे
शिंदे से जब मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो, लेकिन सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है। हमने ऐसे कई निर्णय लिए हैं जो जनोन्मुखी हैं।'
पुणे संभाग के पांच जिलों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
मुख्यमंत्री पुणे के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुणे संभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों में विभिन्न विकास संबंधी परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
शिंदे गुट के विधायक पर हमला
पूर्व राज्य मंत्री और शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के विधायक उदय सामंत के वाहन पर कुछ लोगों ने उस समय हमला कर दिया जब वह काटराज चौक से गुजर रहे थे। इसी चौक पर आदित्य ठाकरे ने एक जनसभा भी आयोजित की थी।