फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: सीएम भूपेंद्र पटेल ने राजकोट को दी 557 करोड़ की सौगात; विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Sat, 07 Jun 2025 01:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को राजकोट में 343.39 करोड़ रुपये की लागत के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और 213.79 करोड़ रुपये की लागत के 28 विकास कार्यों का शिलान्यास कर शहर और जिले को 557.18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की भेंट दी।
विज्ञापन
मुख्यमत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : X/@Bhupendrapbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वामी ऑडिटोरियम में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी विकास वर्ष के अंतर्गत राजकोट शहर और जिले में बहुत अच्छे विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिन विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, उनसे राजकोट शहर और जिले के नागरिकों की 'ईज ऑफ लिविंग' बढ़ेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पिछले दो दशकों की राजकोट की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में अटल सरोवर, एम्स, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, विभिन्न फ्लाईओवर सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से राजकोट की भी कायापलट हुई है और शहर के निवासियों की खुशहाली बढ़ी है। राजकोट में आज नवनिर्मित आर्ट गैलरी सहित करोड़ों रुपये के विकास कार्य, राज्य सरकार की शहरजनों की सुगमता और खुशहाली बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि शिवाजी महाराज ने सुशासन की स्थापना की थी। जनकल्याण, सुरक्षा और युद्ध का श्रेष्ठतम मॉडल विकसित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की राजनीति शुरू कर 'नागरिक देवो भवः' की भावना के साथ पिछले 11 वर्षों के सुशासन में विकास का लाभ छोटे से छोटे व्यक्ति तक पहुंचाकर सुशासन का मॉडल स्थापित किया है। प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलते हुए आज राजकोट को 557.18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भेंट मिल रही है। 
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : X/@Bhupendrapbjp
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य में 3.40 लाख परिवारों ने सोलर रूफटॉप लगाए हैं। इसमें से लोगों ने 58 प्रतिशत बिजली का उपयोग घरेलू उपयोग के लिए और 42 प्रतिशत बिजली का उपयोग सरकार को बेचकर कमाते के लिए किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोलर योजना का लाभ किसानों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के 98 प्रतिशत किसानों को पूरा दिन बिजली मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सौराष्ट्र के प्रत्येक गांव तक सौनी योजना के माध्यम से पानी पहुंचाया है। आज, बिजली, पानी और उत्तम रोड कनेक्टिविटी की उपलब्धता के कारण राजकोट सहित पूरे सौराष्ट्र में उद्योग और व्यवसाय तेजी से विकसित हुए हैं। राजकोट जिले में आज शुरू हो रहे 112 करोड़ रुपये के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्यों से जिले के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को परिवहन के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के शहरीकरण को व्यवस्थित और नियोजित बनाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2005 में पहली बार शहरी विकास वर्ष मनाने की शुरुआत की थी। जिसके माध्यम से गुजरात के शहरीकरण को एक नई दिशा मिली है। शहरी विकास वर्ष के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात सरकार ने वर्ल्ड क्लास सिटीज विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025 को शहरी विकास वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के करकमलों से राजकोट इंजीनियरिंग एसोसिएशन को 75 लाख रुपए की सहायता के रिएम्बर्समेंट सब्सिडी स्कीम पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत तैयार हुए प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए गए। साथ ही निर्मल गुजरात 2.0 के तहत सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : X/@Bhupendrapbjp
मुख्यमंत्री के करकमलों से लोकार्पित विकास परियोजनाएं
  • राजकोट जिले के शहरी, ग्रामीण, वाणिज्यिक, औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों को अविरत बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए, गुजरात ऊर्जा परिवहन निगम द्वारा 238.11 करोड़ रुपये की लागत से सात नए 66 केवी सबस्टेशनों का निर्माण किया गया है।
  • जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 100 लीटर पानी मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग द्वारा 84.29 करोड़ रुपये की लागत से तीन समूह जल आपूर्ति योजनाओं - मोविया, मच्छू-1 और पडधरी- का विस्तार कार्य संपन्न हुआ है।
  • इन तीन समूह योजनाओं के माध्यम से राजकोट, वांकानेर, गोंडल, कोटदासांगानी, पडधरी, लोधिका और ध्रोल तालुकाओं के 132 गांवों और नगरों के 3.70 लाख से अधिक लोगों को प्रति व्यक्ति 100 लीटर पानी की नियमित आपूर्ति मिलेगी।
  • जसदण में करीब सात एकड़ जमीन पर 8.40 करोड़ रुपए की लागत से तालुका स्तरीय खेल संकुल का निर्माण किया गया है। राज्य सड़क निर्माण विभाग ने 6.68 करोड़ रुपए की लागत से खिरसरा-लोधिका सड़क की रि-सरफेसिंग करवायी है।
  • राजकोट महानगर पालिका ने रेसकोर्स में 5.91 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक आर्ट गैलरी का निर्माण करवाया है।

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई विकास परियोजनाएं
  • राजकोट जिले में पांच सड़कों और ब्रिज का 105.91 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके तहत लोधिका-रिबडा-कोटडा सांगाणी रोड, रामपर-सरपदड-खिरसरा रोड, कोठारिया-कोटडा सांगाणी रोड, जसदण-भडली-गढ़ड़ा रोड, धोराजी-पाटनवाव रोड का मजबूतीकरण एवं री-सरफेसिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, गोंडल में अस्पताल ब्रिज और सरदार ब्रिज का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
  • राजकोट शहर के नागरिकों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से महानगर पालिका द्वारा 50.52 करोड़ रुपये की लागत के 17 विकास कार्य कराएगा। जिसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के लिए नई बिल्डिंग, आंगनबाड़ी का निर्माण, नए फिल्टर प्लांट और वर्षा जल के माध्यम से भूजल संचयन तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्य किए जाएंगे।
  • इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी, कार्यालयों के पुनर्निर्माण, पेविंग ब्लॉक, भूमिगत सीवर, सड़कें और वॉटरवर्क्स नेटवर्क को और मजबूत करने के कार्य किए जाएंगे।
  • जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 46.31 करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। जसदण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 32.12 करोड़ रुपए की लागत से सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
  • इसके अलावा, राजकोट के मेटरनिटी एवं चाइल्ड अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 14.19 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीलेवल कार पार्किंग सुविधा स्थापित की जाएगी।
  • राजकोट शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 6.14 करोड़ रुपये की लागत से तरघरी से बागी गांव तक विशेष बिटुमिनस सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे चौमासे के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। 
  • पीजीवीसीएल की बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि करते हुए 4.36 करोड़ रुपये की लागत से माधापर और बेडीनाका सब डिविजन ऑफिस की बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा।
  • सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा 55 लाख रुपये की लागत से ईश्वरीय पार्क, राजकोट में कैक्टस गार्डन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें