फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: 'क्लास में लल्ला और डामर कहकर बुलाती हैं लड़कियां', लड़कों ने प्रिंसिपल से लेटर लिखकर की शिकायत

Sat, 07 Jun 2025 12:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस मजेदार पत्र में कक्षा सातवीं के लड़कों ने लिखा है कि उनकी क्लास की लड़कियां उन्हें अजीब और मजाकिया नामों से पुकारती हैं। शिकायत के मुताबिक लड़कियां लड़कों को “लल्ला”, “पागल”, “औकात में रहो” जैसे शब्द कहती हैं।
विज्ञापन
कक्षा के लड़कों ने की लड़कियों की शिकायत - फोटो : इंस्टाग्राम @chhotixadvance
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मीडिया पर कब कौन-सी चीज वायरल हो जाए, कोई नहीं कह सकता। हाल ही में एक स्कूल से जुड़ा एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी की वजह बना हुआ है। यह एप्लीकेशन उत्तर प्रदेश के औरैया जिले स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से बताया जा रहा है, जहां सातवीं कक्षा के कुछ छात्रों ने अपनी ही क्लास की छात्राओं के खिलाफ स्कूल प्रिंसिपल को बाकायदा एक शिकायती पत्र लिख डाला। यह एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लोगों का कहना है कि क्लास में ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे बच्चों का कॉन्फिडेंस कम हो जाता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
इस मजेदार पत्र में कक्षा सातवीं के लड़कों ने लिखा है कि उनकी क्लास की लड़कियां उन्हें अजीब और मजाकिया नामों से पुकारती हैं। शिकायत के मुताबिक लड़कियां लड़कों को “लल्ला”, “पागल”, “औकात में रहो” जैसे शब्द कहती हैं। इतना ही नहीं अभिषेक नाम के छात्र को “डामर” और अनमोल को “रसगुल्ला” कहा जाता है। पत्र में लड़कों ने यह भी बताया है कि लड़कियां शोर मचाती हैं। गाने गाती हैं और डायलॉग मारती हैं, जैसे- “ओम् फोम् धर्राटे काट रही हैं।”




मजाक उड़ाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखे
शिकायत यहीं खत्म नहीं होती। छात्रों ने पत्र के अंत में उन छात्राओं के नाम भी लिखे हैं जो उनके अनुसार सबसे ज्यादा शोर मचाती हैं, जानवी, शिखा, रितु, काजल और अवनी। पूरी शिकायत को काफी अच्छे से लिखा गया है और अंत में सधन्यवाद भी जोड़ा गया है, जो इसे और दिलचस्प बना देता है। इस पत्र की फोटो इंस्टाग्राम पर chhotixadvance नाम के अकाउंट से शेयर की गई, जो अब वायरल हो चुकी है। इस पोस्ट को अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने कमेंट किया, “डामर पर्सनल हो गया” तो किसी ने कहा, “अब मर्द जात को भी सविनय निवेदन करना पड़ रहा है।” कुछ लोगों ने इसे अपने बचपन से जोड़ते हुए लिखा कि उनके साथ भी ऐसे नामों से चिढ़ाया जाता था। एक यूजर ने हरियाणवी अंदाज में कहा, “म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?” वहीं एक और ने लिखा, “मेरा देश बदल रहा है।” कई यूजर्स का कहना है कि इस पूरी घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चे कितने मासूम और क्रिएटिव होते हैं। चाहे वो शिकायत हो या मजाक, तरीका ऐसा अपनाते हैं कि पूरा देश मुस्कुरा उठता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें