फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में 2017 का गणित समझा गए सीएम अखिलेश

Fri, 15 Apr 2016 05:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हवाई पट्टी पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने 15 मिनट में 2017 के इलेक्शन का पूरा गणित पार्टी नेताओं को समझा दिया। सभी से कहा, यह वक्त पार्टी के लिए मेहनत करने का है। एक एक गांव और मुहल्ले में माहौल बनाया जाए। सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का गुणगान किया जाए। उन्होंने इशारा भी कर दिया, कि जहां भी कमजोरी होगी वहां प्रत्याशी बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौगावां सादात गए थे। अमरोहा से लौटते वक्त वह करीब पंद्रह मिनट तक हवाई पट्टी पर रुके। यहां पार्टी के नेताओं से मुलाकात की। सभी सीटों पर फीडबैक लिया गया। कहां क्या चल रहा है इसकी पूरी जानकारी की गई।

अधिकारियों से भी यहां मुलाकात की थी। पार्टी नेताओं से कहा कि आगामी चुनाव ज्यादा दूर नहीं है। इस समय पूरी मेहनत के साथ काम करें। हर सीट पर मजबूती के साथ प्रचार किया जाए। सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दें। पब्लिक की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया जाए। ताकि पार्टी का माहौल बन सके।
विज्ञापन


तैयार हो रहा है विधायकों का रिपोर्ट कार्ड
मुरादाबाद। सभी विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी के नेताओं से कहा कि जनता में अगर किसी का विरोध होगा तो बदलाव किया जाएगा। विधायकों ने पांच साल के भीतर क्या क्या किया इसका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही संगठन के कई नेता भी जांच के दायरे में हैं। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों पर भी मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी से रिपोर्ट मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें