केंद्र और प्रदेश सरकार की खुफिया एजेंसियों ने इस बात का खुलासा किया है कि नक्सली सीएम अखिलेश यादव पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। एजेंसियों के मुताबिक नक्सलियों के तार बरेली से जुड़े होने के संकेत मिले हैं जो सीएम को निशाना बना सकते हैं।
इसी रिपोर्ट के आधार पर प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी ने बरेली सहित प्रदेश के 19 जिलों को अलर्ट जारी किया है। जिसमें अपने-अपने यहां माओवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कुछ स्थान भी चिन्हांकित किए हैं, जहां पर उनकी गतिविधियां संचालित हो रहीं हैं।