फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: '17 में से 10 लोकसभा सीटें जीतेगी कांग्रेस', सीएम रेवंत रेड्डी बोले- इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा

Sun, 02 Jun 2024 12:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस राज्य की 17 में से 10 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगा और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की 17 लोकसभा सीटों में से कम से कम 10 सीटें जीतेगी। कहा कि इंडिया ब्लॉक तमिलनाडु और केरल समेत दक्षिणी राज्यों में बड़ी जीत हासिल करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन सरकार बनाएगा और राहुल गांधी पीएम बनेंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी को 240 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेड्डी ने मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने एक्स पर भाजपा द्वारा की गई पोस्ट, तेलंगाना में बीजेपी को चार-पांच लोकसभा सीटें मिलेंगी का हवाला दिया। कहा, भाजपा चार-पांच सीटें जीतने का दावा कर रही है। बीआरएस को एक से अधिक सीट नहीं मिल सकती। एआईएमआईएम हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बरकार रखेगी। वहीं, शेष 10 सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। 

बीजेपी ने कहा हम उत्तर प्रदेश में अपनी सीटें बढ़ाएंगे
बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, उत्तर में हम एमपी, राजस्थान में अपनी सीटें बरकरार रखेंगे। उत्तर प्रदेश में हम अपनी सीटें बढ़ाएंगे। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में हम अपनी सीटें बरकरार रखेंगे। पश्चिम बंगाल में हमारे पास 18 सीटें थीं, अब हमें 30 से अधिक सीटें मिलेंगी। ओडिशा में 21 सीटें हैं और हम 18 को पार करने में सक्षम होंगे। तेलंगाना में हम 4-5 सीटें जीतने जा रहे हैं।
विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस में सोनिया गांधी की उपस्थिति चाहते हैं लोग: रेड्डी 
बता दें कि कांग्रेस सरकार ने रविवार को राज्य गठन की 10वीं वर्षगांठ बड़े पैमाने पर मनाने की योजना बनाई है। राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए सोनिया गांधी को आमंत्रित किया गया है। सीएम रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के लोग सोनिया गांधी की उपस्थिति चाहते हैं। अगर वह स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाती हैं तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से एक संदेश दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें