फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India: 'सरकार विदेशों में भारतीयों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध', ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी विरोधी प्रदर्शन पर MEA

Fri, 05 Sep 2025 09:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

31 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में प्रवासी-विरोधी विरोध प्रदर्शन पर विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत सरकार विदेशों में सभी भारतीयों के कल्याण और खुशहाली को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हम ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी संगठन के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए प्रवासी-विरोधी प्रदर्शनों पर करीबी नजर रखे हुए है। इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास लगातार ऑस्ट्रेलियाई सरकार और भारतीय समुदाय के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CJI: 'जनता और संविधान के बीच पुल का काम करती है न्यायपालिका', गवई बोले- मूल्यों से मजबूत होता है लोकतंत्र

उन्होंने कहा, 'सरकार विदेश में बसे सभी भारतीयों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की सरकार और वहां के प्रवासी भारतीयों के साथ लगातार जुड़े हुए हैं।'
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने सरकार के सामने अपनी जताई थी चिंता
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े शहरों में प्रवासियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। रणधीर जायसवाल ने बताया कि इन प्रदर्शनों से पहले ही भारतीय उच्चायोग ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सामने अपनी चिंता जताई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने स्वीकार किया कि ये प्रदर्शन वहां की विविध और बहु-सांस्कृतिक समाज के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं।



रणधीर जायसवाल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने बयान जारी कर ऑस्ट्रेलियाई समाज की बहु-सांस्कृतिक पहचान का समर्थन किया। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना भी की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: इलाहाबाद HC को 'सुप्रीम' फटकार, बेल रद्द करने की याचिकाओं पर एक जैसे आदेश पास करने पर नाराजगी

करीब 10 लाख से अधिक भारतीय ऑस्ट्रेलिया में करते हैं निवास
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 10 लाख से अधिक है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसे दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंध और विश्वास और गहरा करते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'भारत हमेशा मानता है कि विविधता ही शक्ति है। हम ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने गहरे संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें