नेशनल एयरोस्पेस लैबोरेटरीज (एनएएल) जल्द ही स्वेदेशी नॉन इनवेजिव वेंटिलेटर ‘स्वस्थवायु’ का क्लीनिकल ट्रायल जल्द शुरू करेगा। एनएएल के अनुसार भारत निर्मित इस वेंटिलेटर का ट्रायल मणिपाल अस्पताल में होगा। जो इस वेंटिलेटर के निर्माण में साथ रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि स्वस्थवायु वेंटिलेटर का इस्तेमाल उन मरीजों में होगा, जिन्हें सांस संबंधी तकलीफ है या हार्ट फेल हो गया है।
एनएएल के चीफ साइंटिस्ट डॉ. सीएम आनंदा ने बताया कि कृत्रिम फेफड़ों पर परीक्षण में सकारात्मक परिणाम के बाद क्लीनिकल ट्रायल का फैसला लिया गया। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) से जुड़ी एनएएल के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका प्रयोग अनिद्रा, सांस संबंधी तकलीफ और स्लीप एप्निया के इलाज में हो सकता है। स्वस्थवायु कई विशेषताओं से लैस है, जिसमें बाई-लेवल, सी-पैप केसाथ हेपा-टी फिल्टर समेत अन्य हैं।