फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: हिमस्खलन के कारण दो गाइड सहित नौ पर्वतारोहियों की मौत, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने जारी किया शोक संदेश

Tue, 04 Nov 2025 04:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

Nepal: नेपाल में दो अलग-अलग हिमस्खलनों में दो स्थानीय गाइड सहित नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। वहीं, पांच घायलों को काठमांडू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को हेलिकॉप्टर से राजधानी तक पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
हिमस्खनल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में दो अलग-अलग हिमस्खलनों में नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इनमें दो गाइड भी शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस उप-महानिरीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया, गौरीशंकर ग्रामीण नगरपालिका के पास माउंट यालुंग री (6,920 मीटर) पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे हिमस्खलन में सात पर्वतारोही उस समय दब गए, जबकि वे इस चोटि को चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सातों पर्वतारोहियों के शव निकालने के लिए एक संयुक्त बचाव मिशन शुरू किया गया है।

ये भी पढ़ें: कनाडा में कम हो रहे भारतीय छात्रों के वीजा आवेदन और उनकी स्वीकृति, सख्ती या कुछ और वजह? जानें
विज्ञापन


मृतकों में दो नेपाली नागरिक, दो इतालवी पर्वतारोही पाओलो कोको और मार्को डी मार्केलो, एक कनाडाई, एक फ्रांसीसी और एक जर्मन नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोग (तीन नेपाली और दो फ्रांसीसी) घायल हुए और उन्हें हेलिकॉप्टर से काठमांडू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हिमस्खलन स्थल से चार और पर्वतारोही भी बचा लिए गए, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन


तंबू के अंदर मृत पाए गए दो इतालवी पर्वतारोही
एक अलग घटना में दो इतालवी पर्वतारोही स्टीफानो फर्रोनाटो और एलेस्सांद्रो कपुटो माउंट पंबारी (6,887 मीटर) के शिविर-I में अपने तंबू के अंदर मृत पाए गए। दोनों 28 अक्तूबर से भारी बर्फबारी के बाद लापता थे। पुलिस ने बताया कि उनके शव मंगलवार को 5,242 मीटर की ऊंचाई से बरामद किए गए। उनके साथ फंसे एक अन्य इतालवी पर्वतारोही वेल्टर पारालियन को रविवार को बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें: 'ट्रंप को हमारी मुहिम से खतरा महसूस हो रहा है'; न्यूयॉर्क मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी का बयान

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने जारी किया शोक संदेश
इस बीच, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने नेपाल की हिमालय में पर्वतारोहियों के निधन पर शोक संदेश जारी किया। पर्यटन बोर्ड ने अपने संदेश में कहा, हिमस्खलन की इस दुखद घटना पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। यालुंग री पर्वत पर सातों पीड़ितों के परिवार और मित्रों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें