फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन: संयुक्त राष्ट्र की बैठक में चिंता साझा करेंगे बेसिक देश 

Sun, 18 Aug 2019 06:15 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन पर दिसंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की बैठक में बेसिक देश (ब्राजील, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) अपनी चिंता और विकसित देशों के समक्ष जलवायु से जुड़ी समस्याओं को साझा करेंगे। 14 से 16 अगस्त तक ब्राजील में बेसिक देशों की बैठक में यह फैसला लिया गया। भारत की ओर से पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसमें हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


जावड़ेकर ने कहा कि बुनियादी तौर पर एक साथ आने का कारण सभी देशों में एक सी समस्याओं का होना और उनके समाधान को लेकर किए जा रहे प्रयास हैं। बेसिक देशों में दुनिया के भौगोलिक क्षेत्र का एक तिहाई हिस्सा और दुनिया की आबादी 40 फीसदी हिस्सेदारी है। 

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मंच पर जब हम एक साथ बोलेंगे तो विकसित देशों को उनकी बात सुननी होगी। बेसिक देशों को जलवायु परिवर्तन और उस पर होने वाले खर्च को लेकर ऐसा मॉडल पेश करना होगा, जिससे विकसित देशों की वजह से हो रहे नुकसान की भरपाई सुनिश्चित हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें