फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले, सिस्टम से कालाधन हटाना एजेंडे में शीर्ष पर

Wed, 14 Dec 2016 08:54 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशवासियों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिलाने के साथ ही भ्रष्टाचार और कालाधन मुक्त प्रशासन उनकी पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री क्वालालंपुर में चल रही इकोनोमिक्स टाइम्स बिजनेस लीडर्स कान्क्लेव 2016 को मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रजाक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक बदलाव हो रहा है। हम डिजिटल और कैशलेस अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने कहा कि एफडीआई को आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2017 में जीएसटी लागू हो जाएगा। इसके लागू होने से अप्रत्यक्ष कर प्रणाली पर नजर रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों का स्वागत करते हैं जो अभी भारत नहीं आए हैं। 
विज्ञापन

'हमने एफडीआई के लिए नए सेक्टर खोले है'

- फोटो : Getty images
उन लोगों के लिए भारत न सिर्फ एक बेहतरीन लक्ष्य साबित होगा बल्कि यहां आना उनके  लिए अच्छा फैसला भी साबित होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने एफडीआई के लिए नए सेक्टर खोले हैं तथा मौजूद सेक्टरों को विकसित भी किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पिछले ढाई वर्षों में 130 खरब अमेरिकी डॉलर विदेशी निवेश हुआ है। घरेलू और विदेशी निवेशकों ने देश में विदेशी निवेश के अवसरों और नीतियों में सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार भी किया है।

मेक इन इंडिया का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश को उत्पादन, डिजाइन और नए आविष्कारों का हब बनाने की दिशा में बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे अधिक उत्पादन करने वाला विश्व का छठा देश बन चुका है।

उद्यमिता के क्षेत्र में इतना विकास पहले कभी नहीं हुआ। हमारा प्रयास है कि भारत में व्यापार करने की आजादी को और विस्तृत किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एकल विंडो इंटरफेस शुरू किया है ताकि लोग अपने बिजनेस का पंजीकरण करा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें